जांजगीर: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों के प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश, जनदर्शन में आज कुल 116 आवेदन हुए
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 116 आवेदन प्राप्त हुए।