कुरावली: कुरावली क्षेत्र में खोखे में लगी आग से झुलसे दिव्यांग की दो दिन बाद हुई मौत
नगर क्षेत्र निवासी वाहिद पुत्र शाहिद के चाय के खोखे में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते पूरा खोखा जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में वाहिद गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर सैफई रेफर किया गया। जहां बुधवार की सुबह वाहिद की मौत हो गई।