स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत दिनांक 14.08.2026 की सांयकाल मऊ पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा–
दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दिनांक 14 अगस्त 2026 को सांयकाल पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनूप कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एवं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, रोडवेज, गायघाट सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही डॉग स्क्वायड एवं बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीम द्वारा प्रमुख स्थानों, सार्वजनिक परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सतर्कता बरती जा रही है।