पथरिया: नंदरई में आकाशीय बिजली गिरने से मामा के घर आई दो वर्षीय मासूम की मौत, नानी की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
पथरिया थाना क्षेत्र के नंदरई गांव में गुरुवार रात तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो वर्षीय देवांशी की मौत हो गई, जो मामा के घर आई थी। हादसे में उसकी 58 वर्षीय नानी केशरानी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि केशरानी को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।