रायसिंहनगर: रायसिंहनगर के किसान नेता श्योपत मेघवाल ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर मुआवजे की रखी मांग
रायसिंहनगर निवासी किसान नेता श्योपत मेघवाल की ओर से प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान मामले में मुआवजे की मांग की गई है रविवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन क्षेत्र में ओलावृष्टि व तूफान का दौर देखने को मिला जिसके कारण जिले में कई जगह पर भारी नुकसान हुआ है ऐसे में किसानों के नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की गई