अपना दल (सोनेलाल) की परिक्षेत्र महाबैठक में संगठन विस्तार, 20 से अधिक पदाधिकारियों की घोषणा, इंजीनियर निशांत सक्सेना बने शहर विधानसभा अध्यक्ष
#बरेली। अपना दल (सोनेलाल) की बरेली परिक्षेत्र महाबैठक एवं "दस्तक – स्वागत, सम्मान एवं दायित्व बोध समारोह" का आयोजन रोटरी भवन, बरेली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दानिश ज़ीशान खान ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव मनीष कुमार ने किया। बैठक में बरेली, शाहजहाँपुर, पीलीभीत एवं बदायूँ जनपदों के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा बरेली जनपद के सभी विधानसभा अध्यक्षों ने भाग लिया।
बैठक में संगठन विस्तार और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्रीय कमेटी में 20 से अधिक नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। साथ ही संगठन ने इंजीनियर निशांत सक्सेना को बरेली शहर विधानसभा-124 का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी नेताओं ने इसे शहर विधानसभा में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दानिश ज़ीशान खान और जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार ने कहा कि संगठन का लक्ष्य बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना, सभी समाजों के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाना तथा आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करना है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शाहजहाँपुर के जिला अध्यक्ष सुनील पटेल, पीलीभीत के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश, बदायूँ के जिला अध्यक्ष रोहिताश पटेल, बरेली जनपद के सभी विधानसभा अध्यक्ष, क्षेत्रीय एवं जिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवनियुक्त शहर विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर निशांत सक्सेना ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा शहर विधानसभा के प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
#बरेलीन्यूज़लाइव
#वायरल
#अपनादलसोनेलाल
Bareilly, Bareilly | Jul 26, 2026