खगौल: दानापुर: होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़खानी मामले की पटना वेस्ट SP भानु प्रताप सिंह ने दी जानकारी
दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में नशे की हालत में एक युवक द्वारा बेगूसराय जिला निवासी एक पॉलिटेक्निक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना के रूपसपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में रूपसपुर थाना कांड संख्या-378/26 दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।