भीलवाड़ा: जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, अफवाहों से बचें, पैनिक बुकिंग पर प्रशासन सख्त- जिला कलेक्टर
भीलवाड़ा जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है तथा किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। इसके बावजूद हाल के दिनों में फैल रही अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं द्वारा पैनिक बुकिंग की जा रही है और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव बन रहा है।