मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के टिटगांव गांव में सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण के आरोपों के बीच अब ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार दोपहर 12 बजे जबलपुर हाईकोर्ट ने इस मामले में 14 मकानों पर स्टे आदेश जारी किया है। ग्रामीण बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कोर्ट आदेश की प्रति जमा की।