पामगढ़: खपरी गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, मौके पर बदमाश के खून से सने पैर के निशान मिले
जांजगीर-चाम्पा जिले के मुलमुला थाना के खपरी गांव में हत्या की बड़ी वारदात हुई है और बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की गई है. मौके पर बदमाश के पैर के निशान मिले हैं. चोरी-लूट की नीयत से हत्या करने की बात सामने आई है. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई है. बदमाश, होली का मुखौटा पहनकर पहुंचा था और मौके पर यह मुखौटा भी मिला।