कैराना: कैराना में जनगणना के तहत पालिकाध्यक्ष के आवास पर पहुंची टीम, कराई गई स्वगणना
कैराना नगर में जनगणना-2027 के अंतर्गत नगरपालिका की टीम शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी के मोहल्ला जैर अंसारियान स्थित आवास पर पहुंची। यहां टीम द्वारा स्वगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। स्वगणना के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक विवरण दर्ज किए।