बदायूं: कटरा सआहदतगंज गांव में गंगा किनारे खेलते समय किशोर का गंगा में पैर फिसला, डूब कर हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 16, 2024 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के कटरा सआहदतगंज के रहने वाले 12 वर्षीय किशोर अब्दुल हुसैन पुत्र जैनुद्दीन गंगा किनारे घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। गंगा के किनारे ही जैनुद्दीन का घर है और इन दिनों पूरी तरह बाढ़ से जल स्तर बढ़ा हुआ है। तो खेलते-खेलते अचानक अब्दुल हुसैन का गंगा में पैर फिसल गया और अब्दुल हुसैन की गंगा में डूब कर मौत हो गई।