जमुई: भछियार से उत्पाद विभाग ने 102 बोतल अंग्रेजी शराब और 33 पीस केन बियर किया बरामद, एक युवक गिरफ्तार
Jamui, Jamui | May 25, 2026 सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई मधुसूदन यादव द्वारा रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे भछियार में छापेमारी कर तीन प्लास्टिक के बोरा में रखा 102 बोतल अंग्रेजी शराब और 33 पीस केन बियर बरामद किया है। साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।