डोलरिया: रोझडा में आपसी विवाद में आरोपियों ने फरियादी से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी रूपेश पिता राजेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते ग्राम रोझड़ा में आरोपी सचिन और संजय दोनों ने फरियादी के साथ गाली गलोचकर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी हुई पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।