लाडपुरा: कोटा में अनोखी ठगी, डुप्लीकेट चाबी से एटीएम से पैसे निकालते थे, यूट्यूब से सीखा तरीका, रंगे हाथों आरोपियों को पकड़ा गया
Ladpura, Kota | Jul 2, 2025 कोटा के जवाहर नगर इलाके में एसबीआई के एटीएम से एक अनोखी ठगी का मामला सामने आया है। दो युवकों ने डुप्लीकेट चाबी और टेप की मदद से लोगों के खातों से पैसे निकालकर वारदात को अंजाम दिया। एटीएम की देखरेख कर रही कंपनी के प्रतिनिधि और एक ग्राहक ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।