लाडपुरा: कोटा में एटीएम में डुप्लीकेट चाबी से ठगी, 2 गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा तरीका, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Ladpura, Kota | Jul 2, 2025 कोटा के जवाहर नगर इलाके में एसबीआई के एटीएम से एक अनोखी ठगी का मामला सामने आया है। दो युवकों ने डुप्लीकेट चाबी और टेप की मदद से लोगों के खातों से पैसे निकालकर वारदात को अंजाम दिया। एटीएम की देखरेख कर रही कंपनी के प्रतिनिधि और एक ग्राहक ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।