लाडपुरा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा- लक्ष्य स्पष्ट व प्रयास समन्वित हों
Ladpura, Kota | Jul 2, 2025 पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत जिले में आयोजित शिविरों की समीक्षा बैठक बुधवार दोपहर 12 बजे जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिविरों की प्रगति, विभागवार प्रदर्शन, और जनसेवाओं की पहुंच को लेकर विस्तृत मंथन हुआ। समारिया ने स्पष्ट किया कि अंत्योदय पखवाड़ा केवल योजनाओं की खानापूर्ति नहीं बल्कि हर पात्र व्यक्