गुरुवार की रात्रि में चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन गांव में चंदन कुमार नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के द्वारा शुक्रवार की शाम 6:00 बजे के करीब बताया गया कि गोली मारने के मामले में मृत युवक के भाई विनोद कुमार के द्वारा आठ लोगों के पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।