करनाल: थाना सदर एरिया में धान के अवशेष जलाने से होने वाले दूष्प्रभावों से थाना प्रबंधक ने लोगों को किया जागरूक
Karnal, Karnal | Sep 28, 2024 आज शुक्रवार को प्रबंधक थाना सदर निरीक्षक राजपाल सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ क्षेत्र के लोगों के बीच में पहुंचकर उन्हें धान के अवशेष न जलाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से कहा कि पराली जलाने से बहुत अधिक मात्रा में वायु प्रदूषित होती है, जिसका हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है।