करनाल: जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर ने प्लेस ऑफ सेफ्टी, मधुबन का किया औचक निरीक्षण
Karnal, Karnal | Sep 27, 2024 जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर ने प्लेस ऑफ सेफ्टी मधुबन में में रह रहे बाल कैदियों से वार्तालाप की और उनको होने वाली परेशानियों के बारे में जाना। उन्होंने उन्हें परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को स्वयं परखा। बच्चों को स्वस्थ रहने और अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए भी जागरूक किया ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी न फैले।