हरदोई: हरपालपुर के ग्राम मुर्रापुर की रहने वाली महिला को पानी की टंकी से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उतारा
Hardoi, Hardoi | Jun 16, 2026 शहर के सर्कुलर पर बनी पानी की टंकी के ऊपर एक महिला चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने महिला को किसी तरह समझा बुझाकर नीचे उतारा। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि महिला की पहचान प्रीति पत्नी अनिल यादव निवासी ग्राम मुर्रापुर, थाना हरपालपुर जनपद हरदोई के रूप में हुई है।