अकबरपुर: रुरा रेलवे स्टेशन पर भटकता हुआ किशोर मिला, पुलिस ने लोगों से पहचान करने की अपील की
रुरा थाना क्षेत्र के रुरा रेलवे स्टेशन पर लगभग बारह वर्षीय किशोर भटकता हुआ मिला।वहीं सूचना पर पुलिस किशोर को थाने लेकर आई और सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर लोगों से पहचान करने हेतु अपील की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण किशोर अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है।फिलहाल किशोर की पहचान हेतु भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।