तुलसीपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में नेत्र ज्योति अभियान के तहत वरिष्ठ नेत्र सर्जन ने 58 मरीजों की की निशुल्क जांच
5 मार्च बुधवार 12:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में नेत्र ज्योति अभियान अंतर्गत वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ सुनील कुमार द्वारा 58 मरीज के नेत्रों की जांच कर उन्हें चिकित्सा से परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराया। अभियान अंतर्गत मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान कर उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई डॉ सुनील कुमार ने कहा आपकी आंख अमूल्य है इसका ध्यान रखें।