दमोह शहर के मारुताल स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जनपद अध्यक्ष प्रीति सिंह राजू कमल ठाकुर मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए रणनीति बनाने के टिप्स दिए। सुबह जल्दी पढ़ने, नियमित अध्ययन और रट्टा न लगाने की सलाह दी। कार्यक्रम में शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।