प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में देव दिवाली के पावन अवसर पर विशेष सतयुगी अव्यक्ति महारास कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को सात बजे तक धूमधाम से किया गया। यह आयोजन स्थानीय सेवाकेंद्र विश्व शांति भवन बस स्टैंड के पीछे में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडला क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी आदि शामिल रहीं।