शाहगंज: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल
जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के लखमापुर बाजार में रविवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को साइड मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दीदारगंज निवासी 24 वर्षीय अभय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे 22 वर्षीय किशन कुमार को हल्की चोटें आईं