मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र की कंतित में एसडीएम सदर ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए लगभग 100 गरीबों को बांटे कंबल
बताते चले कि जनपद मिर्जापुर में इन दिनों कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने गरीबों को कंबल वितरित किए हैं एसडीएम सदर गुलाबचंद ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन पर यह पहल की है। शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित क्षेत्र में लगभग 100 गरीबों को कंबल बांटे गए इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के बेटे चित्रसेन भी उपस्थित रहे।