राजगढ़: गांव इंदासर के बुजुर्गों की 6-7 माह से अटकी वृद्धावस्था पेंशन, सत्यापन के बाद भी नहीं आई पेंशन से बुजुर्ग परेशान
Rajgarh, Churu | Apr 7, 2026 गांव इदांसर में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन पिछले 6-7 महीनों से बंद होने के कारण बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन नहीं मिलने से जरूरतमंद परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। बुजूर्गो ने बताया कि वृद्धावस्था पैंशन ही एकमात्र सहारा है जो नहीं मिलने से रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया।