थरथरी: नालंदा: पुलिस की लाल-ब्लू लाइट लगे वाहन से वारदात की साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार, एक फरार
चंडी थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव स्थित बैजू होटल के पास से पुलिस ने एक बाइक व स्कॉर्पियो से तीन जिंदा कारतूस, सात मोबाइल, पुलिस का लाल ब्लू लाइट व सायरन बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिसका पहचान थाना क्षेत्र के उतरा गांव निवासी क्रांति कुमार और नूरसराय थाना अंतर्गत निरपुर गांव के रोहित कुमार के रूप में हुई है।