बरेली: 7 महीने की गर्भवती प्रेमिका को बरेली डीएम ऑफिस के बाहर छोड़कर भागा प्रेमी, शादी का झांसा देकर बनाए थे संबंध
बरेली में प्यार, धोखे और बेवफाई की एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली और गाजियाबाद में नौकरी करने वाली नाजिमा ने आरोप लगाया है कि भोजीपुरा क्षेत्र के युवक आतिफ ने उसे शादी का सपना दिखाकर अपने प्रेमजाल में फंसाया। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे और इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई।