गढ़वा: गढ़वा में मानव तस्करी की सूचना निकली अफवाह, जांच में सभी युवक-युवतियां बालिग पाए गए
Garhwa, Garhwa | May 9, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र में लगभग 30 लड़कियों को मानव तस्करी के लिए बंधक बनाकर रखने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा श्री नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की गई।जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि अलग-अलग मकानों में करीब 30 लड़कियां और 100 लड़के रह रहे थे।