दुधि: बीजपुर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹25,000 वापस कराए
जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीजपुर पुलिस ने एक पीड़ित को उसकी ठगी गई धनराशि वापस दिलाकर राहत पहुंचाई है।मामला थाना बीजपुर क्षेत्र के एनटीपीसी कॉलोनी निवासी गुरूचरन सिंह से जुड़ा है, जिनके साथ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा ₹25,000 की ठगी की गई थी।