नकुड: अम्बेहटा ईदगाह रोड से पुलिस ने शातिर चोर को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार
नकुड़ पुलिस ने एक शातिर चोर को अम्बेहटा ईदगाह रोड से गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से ट्यूबवेल से चोरी किया गया एक किलो 200 ग्राम ताम्बे का चोरी का सामान बरामद हुआ है l अभियुक्त दानिश पुत्र खालिद निवासी मोहल्ला किला के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l