मंझनपुर: खुले नाले ने मासूम रौनक का जीवन बुझा दिया, हजरतगंज में पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष
मंझनपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के हजरतगंज में खुले नाले में डूबकर तीन वर्षीय मासूम रौनक की दर्दनाक मौत के बाद भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता के रूप में 4 लाख रुपये का चेक सौंपा। साथ ही बताया कि सहायता राशि परिवार के खाते में उपलब्ध करा दी गई है।