गभाना: गभाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन, एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
गभाना तहसील में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम एसडीएम हरिश्चंद की अध्यक्षता में अायोजित हुआ। तहसील सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनमें अवैध कब्जे, पैमाइश, चकरोड, बिजली, राशन और पेंशन से जुड़ी कुल 36 शिकायतें शामिल रहीं।