मखदुमपुर: सुगाव गांव में टोटो की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की मौत
सोमवार के दिन 11 बजे टेहटा थाना क्षेत्र के सुगाँव गांव में सड़क दुर्घटना में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान राधिका देवी, पति स्वर्गीय रामशरण चौधरी, निवासी सुगाँव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राधिका देवी सड़क पार कर रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक टोटो ने टक्कर मार दिया।