जमुई: एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती ने जमुई लोकसभा क्षेत्र से कराया नामांकन, सांसद चिराग पासवान ने बहनोई के लिए मांगा आशीर्वाद
Jamui, Jamui | Mar 28, 2024 लोजपा- रामबिलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती बतौर एनडीए प्रत्याशी के रूप में जमुई लोकसभा क्षेत्र से नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर चुनावी मैदान में कूद चुके हैं। साथ में सांसद चिराग पासवान भी मौजूद रहे। वहीं नामांकन करने के बाद एनडीए के कार्यकर्ता व समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ उनका भव्य- स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे भी लगाए।