जमुई: खाना बनाने के दौरान सबेजोर गांव में आग से झुलसकर पति-पत्नी की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Mar 28, 2024 सबेजोर गांव में खाना बनाने के दौरान गैस चूल्हे से बेबी देवी के कपड़े में आग पकड़ लिया। पत्नी को जलता देखा पति नंदू साह आग बुझाने गए। इस दौरान वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों पति-पत्नी को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।