कैराना: कांधला पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी में मोहल्ला खैल के निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 29, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सार्वजनिक स्थान पर सट्टे का खेल चल रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम शोएब निवासी मोहल्ला खैल कांधला है, जिसके कब्जे से 430 रुपये की नकदी आदि बरामद हुआ।