रामपुर: ग्राम सिंगनखेड़ा स्थित हॉकी स्टेडियम में विधायक आकाश सक्सेना की मौजूदगी में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया
Rampur, Rampur | Jul 9, 2025 बुधवार को सुबह 11 बजे के आसपास कार्यक्रम आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के तहत बुधवार को रामपुर में "एक पेड़ मां के नाम 2.0" थीम पर एक विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन विभाग सहित विभिन्न विभागों ने जिले के 5500 चिन्हित स्थानों पर कुल 27 लाख 07 हजार 511 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।