रामपुर: श्रावण मास की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कोसी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Jul 8, 2025 मंगलवार को रात नौ बजे के आसपास पुलिस अधीक्षक ने कोसी मंदिर का निरीक्षण किया। श्रावण मास में कावड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक के मद्देनज़र रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कोसी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का गहनता से जायजा लिया।