रामपुर: मुंडापांडे टोल प्लाजा के निकट सड़क दुर्घटना में TMU के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पीयूष श्रीवास्तव की हुई मौत
Rampur, Rampur | Jul 9, 2025 बुधवार को सुबह 10 बजे रामपुर ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम। प्रयागराज निवासी डॉ पीयूष कुमार श्रीवास्तव मुरादाबाद के TMU में असिस्टेंट प्रोफेसर व सर्जन के पद पर थे। मंगलवार रात 10 बजे के आसपास लखनऊ से मुरादाबाद जा रहे थे। मुंडापांडे टोल प्लाजा के निकट ट्रेक्टर ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। रामपुर ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।