रामपुर: ग्राम रायपुर में फोरवीलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की हुई मौत, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Jul 9, 2025 बुधवार सुबह 9 बजे के आसपास पटवाई के ग्राम ठाकुरद्वारा निवासी पंकज सिंह अपनी पत्नी व बच्चो को मायके जाने के लिए गाड़ी में सवार कराकर घर लौट रहे थे। ग्राम रायपुर में तेज रफ्तार फोरवीलर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में पंकज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।