छतरपुर नगर: छतरपुर के सागर रोड पर व्यापारी नेता कमल अग्रवाल के घर दूसरी बार चोरी का प्रयास, CCTV वीडियो आया सामने
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारी और सामाजिक प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारी नेता कमल अग्रवाल के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कमल अग्रवाल ने सोमवार की दोपहर 2 बजे बताया कि 30 मार्च को उनके घर से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और लाइसेंसी बंदूक चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।