पलामू जिले में हिंसामुक्त लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव होने पर पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन को शनिवार दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजधानी रांची में सम्मानित किया। बतातें चलें कि वर्ष 2024 में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव कुछ महीने के अंतराल पर हुए थे। दोनों चुनाव हिंसामुक्त हुए।