15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में शनिवार दोपहर 3 बजे से जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद समेत अन्य पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों के साथ मतदाता प्रतिज्ञा ली