मेदिनीनगर (डालटनगंज): जमुने गांव के कुम्हार टोला में इंटर की छात्रा ने फांसी लगाई, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मेदिनीनगर के योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज की इण्टर की छात्रा 18 वर्षीय सतवंती कुमारी पिता कुणाल प्रजापति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सतवंती का शव उसके जमुने के कुम्हार टोला स्थित घर में फंदे पर लटका बरामद किया गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं है।