बरेली: जनगणना में फंसे गुरुजी, पढ़ाई ठप: स्कूल बंद, 'स्कूल चलो' अभियान भी हुआ बेअसर
बरेली में जनगणना ड्यूटी ने शिक्षा व्यवस्था को झटका दिया है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक प्रगणक और पर्यवेक्षक बनने से स्कूलों में पढ़ाई ठप हो रही है और कई जगह ताले लगने की नौबत है। “स्कूल चलो अभियान” व नए पंजीकरण प्रभावित हैं। बीएसए ने डीएम को पत्र लिखकर कुछ शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है।