अंबिकापुर: दरिमा गैस एजेंसी के सामने सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल अस्पताल में दाखिल
सरगुजा जिले के दारिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दारिमा गैस एजेंसी के सामने गैस लेकर जा रहे छोटा हाथी वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पुलिस मौकेपर पहुंची और जांच में जुटी