हरदोई: हरदोई में डीएम के निर्देश पर 11 दिन बाद किशोर का शव कब्र से निकाला गया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Hardoi, Hardoi | Apr 7, 2026 पिहानी कोतवाली क्षेत्र में एक दुर्घटना में घायल हुए किशोर का शव 11 दिन बाद कब्र से निकाला गया। परिजनों की मांग पर डीएम के आदेश के बाद पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।यह घटना 27 मार्च को हुई थी,जब बददापुर गांव निवासी अजीत सिंह अपने बेटे उज्ज्वल सिंह के साथ बाइक से जा रहे थे।